मनोरंजन
मेलबर्न में आयोजित IFFM में सम्मानित होंगे वीर दास, जानिए किस कैटेगरी हुआ चयन
एक्टर वीर दास को हास्य और मनोरंजन क्षेत्र में योगदान के लिए मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफएम) में सम्मानित किया जाएगा। भारतीय सिनेमा को ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों के सामने प्रस्तुत और सम्मानित करने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले इस महोत्सव का 16वां संस्करण 14 अगस्त से 24 अगस्त के बीच मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में संपन्न होगा।




