उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज
यूपी के किसानों के लिए तकनीक बनी वरदान, ड्रोन की मदद से होगी फसलों की निगरानी, 6 जिलों में शुरुआत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कृषि क्षेत्र में प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए ड्रोन की मदद से फसलों की निगरानी की व्यवस्था की गई है। पायलट परियोजना के तहत राज्य की राजधानी लखनऊ समेत छह जिलों में ड्रोन की मदद से नैनो यूरिया और कीटनाशकों का छिड़काव शुरू किया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि किसानों की आय दोगुनी करने और कृषि को आधुनिक प्रौद्योगिकी से जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार ने यह एक और बड़ा कदम उठाया है।




