उत्तर प्रदेश

यूपी में पांच दिन देरी से पहुंचा मानसून, भारी बारिश के आसार

यूपी में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने सामान्य समय से पांच दिन की देरी से बुधवार को दस्तक दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सामान्य तौर पर राज्य में मानसून का आगमन 13 जून को होता है। आईएमडी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मानसून की दस्तक के साथ ही सोनभद्र, बलिया, मऊ, गाजीपुर आदि सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसके अनुसार, अगले दो से तीन दिन में दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777