मनोरंजन
100 करोड़ क्लब में शामिल रेड 2, अजय देवगन की फिल्म का 9वें दिन धांसू हुआ कलेक्शन
मुंबई। बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन की फिल्म रेड 2 ने भारतीय बाजार में 100 करोड़ की कमाई कर ली है। 1 मई को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई ‘रेड 2’ क्राइम थ्रिलर 2018 की फिल्म ‘रेड’ का सीक्वल है, जो इस साल ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म रेड 2 में अजय देवगन की मुख्य भूमिका है। राजकुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी यह फिल्म वर्ष 2018 में प्रदर्शित फिल्म रेड की सीक्वल है। तब लोगों ने उनकी फिल्म को खूब प्यार दिया था। वहीं, अब ‘रेड 2’ को भी दर्शकों से बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।




