उत्तर प्रदेश

कराटे में लखनऊ बना ओवरऑल चैंपियन, गौतमबुद्ध नगर दूसरे और वाराणसी जिला रहा तीसरे स्थान पर

यूपी स्टेट सब जूनियर, कैडेट, जूनियर कराटे चैंपियनशिप में लखनऊ की टीम ओवरऑल चैंपियन बनी। टीम ने 36 स्वर्ण, 15 रजत और 29 कांस्य के साथ 80 पदक अपने नाम किए। 17 स्वर्ण, 22 रजत और 38 कांस्य के साथ गौतमबुद्ध नगर दूसरे और 16 स्वर्ण, 13 रजत और 23 कांस्य लेकर वाराणसी तीसरे स्थान पर रहा। मुख्य अतिथि प्रशांत शर्मा महाप्रबंधक, भारतीय खाद्य निगम, लखनऊ, आजीवन अध्यक्ष, कराटे एसोसिएशन ऑफ यूपी और विशिष्ट अतिथि डॉ.कीर्ति विक्रम सिंह क्षेत्रीय निदेशक, इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी, लखनऊ और मनोज वर्मा निदेशक, केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने टीमों और खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777