उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज
UP में भाजपा के खिलाफ कांग्रेस का अभियान, 25 अप्रैल को प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन
नेशनल हेराल्ड प्रकरण में कांग्रेस नेताओं पर ईडी की कार्रवाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ता 25 अप्रैल को प्रदेश भर में भाजपा कार्यालयों पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। गांधीवादी तरीके से प्रदर्शन कर ईडी की कार्रवाई का सख्त विरोध किया जाएगा।
28 अप्रैल को बस्ती में संविधान बचाओ रैली की जाएगी। बुधवार को कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्यों व नवनियुक्त जिला व शहर इकाइयों के अध्यक्षों की बैठक में यह फैसला लिया गया।




