मनोरंजन
दूसरी शादी के बाद बहुत खुश हैं मुनव्वर फारूकी, बोले-अब घर पूरा लगता है
मुंबई। संगीतकार-कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का कहना है कि शादी के बाद वह बहुत खुश हैं और उन्हें अब घर पूरा लगता है। मुनव्वर फ़ारूकी जो अपनी कॉमेडी, शायरी और सहज बुद्धि के लिए जाने जाते हैं, अपने जीवन के एक नए अध्याय को गले लगा रहे हैं, शादी से मिली खुशी और स्थिरता को संजो रहे हैं। पिछले साल मेहज़बीन के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद, उन्होंने हाल ही में इस बारे में बात की कि कैसे उनकी शादी ने उनके जीवन में शांति और सद्भाव लाया है, जिससे उन्हें वास्तव में सुकून मिला है।




