मनोरंजन

भगवान हनुमान के प्रति अटूट श्रद्धा रखते हैं आरव चौधरी, मिलती है काम करने की शक्ति

मुंबई। सोनी सब के आगामी शो वीर हनुमान में केसरी का किरदार निभा रहे आरव चौधरी का कहना है कि वह भगवान हनुमान के प्रति अटूट श्रद्धा रखते हैं और उन्हें उनसे काम करने की शक्ति मिलती है। सोनी सब अपने आगामी पौराणिक शो ‘वीर हनुमान’ के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार है।एक भव्य साहसिक यात्रा जो आत्माओं को प्रज्वलित करेगी और श्रद्धा को पहले से कहीं अधिक प्रेरित करेगी। इस महागाथा को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए, आरव चौधरी, भगवान हनुमान के स्नेही लेकिन अनुशासनप्रिय पिता केसरी की महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे। उनका अभिनय पिता-पुत्र के अटूट संबंध को दर्शाएगा और यह दिखाएगा कि कैसे केसरी की शिक्षाओं ने भगवान हनुमान के जीवन को दिशा दी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777