उत्तराखंड

श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

पंच पूजा में हुए शामिल

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद की प्रक्रिया शुरू

• पंच पूजा के‌ पहले दिन श्री गणेश मंदिर के कपाट बंद ।

• प्रदेश के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंच पूजा में शामिल होकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये।

श्री बदरीनाथ धाम: 13 नवंबर। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट के कपाट बंद होने की प्रक्रिया आज बुधवार प्रात: से शुरु हो गयी है देर शाम को श्री गणेश मंदिर के कपाट बंद हो जायेंगे।

आज श्री गणेश जी के मंदिर परिसर स्थित मंदिर में रावल, धर्माधिकारी वेदपाठी आचार्यों द्वारा पूजा-अर्चना के पश्चात विधिवत पंच स्नान के पश्चात गणेश जी की मूर्ति को निर्वाण रूप में लाकर श्री बदरीनाथ मंदिर गर्भगृह में बदरीश पंचायत के साथ दर्शनार्थ रखा गया।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया के तहत पहली पंच पूजा में शामिल हुए। भगवान बदरीविशाल के साथ ही उन्होंने बदरीश पंचायत में विराजमान हुए श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना एवं दर्शन किये। सबकी मंगलकामना की।इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुजन
भी दर्शन को पहुंचे।

पंच पूजा के अंतर्गत आज रावल अमरनाथ नंबूदरी श्री गणेश जी के कपाट बंद करेंगे।इस अवसर पर धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल वेदपाठी रविंद्र भट्ट, अमित बंदोलिया पूजा-अर्चना संपन्न करेंगे
कल बृहस्पतिवार को आदि केदारेश्वर तथा आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर के कपाट बंद होंगे।

आज पंच पूजा के अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, सदस्य भास्कर डिमरी,ऋषि प्रसाद सती मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, बदरीनाथ धाम प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट,  योगंबर नेगी ,अमित डिमरी, नरेंद्र सिंह, हरीश जोशी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777