मनोरंजन

‘द बकिंघम मर्डर्स’ में करीना कपूर खान की दमदार परफॉर्मेंस पर फिदा हुए पति सैफ अली खान!

मुंबई।बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ में अपनी पत्नी करीना कपूर खान की दमदार परफॉर्मेंस पर फिदा हो गये। करीना कपूर खान की फिल्म द बकिंघम मर्डर्स रिलीज हो गयी है।

इस फिल्म में करीना के अभिनय को सराहा जा रहा है। जैसे-जैसे फिल्म को और पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं, वैसे – वैसे ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देख रहे हैं। फैंस और दोस्तों के साथ-साथ करीना के पति सैफ अली खान ने भी इ फिल्म में उनकी के शानदार एक्टिंग की तारीफ की है।

सैफ ने करीना की भूमिका के लिए अपनी उत्सुकता जाहिर करते हुए कहा है कि मैं बकिंघम मर्डर्स को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मैं अपनी खुद की फिल्म देवरा के प्रमोशन में बिजी हूं। मैंने जो कुछ भी देखा है, उससे मुझे लगता है कि उन्होंने कमाल कर दिया है। मैं टीम को ऑल द बेस्ट विश करता हूं।

‘द बकिंघम मर्डर्स’ करीना कपूर खान की बतौर प्रोड्यूसर पहली फिल्म है और यह एक थ्रिल से भरी, सस्पेंस की कहानी पेश करती है। यह ‘वीरे दी वेडिंग’ और ‘क्रू’ जैसी सफल प्रोजेक्ट्स के बाद एकता आर कपूर और करीना कपूर खान के बीच एक और सहयोग भी है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777