महिलाओं की भागेदारी से ही सशक्तिकरण संभव

अनुसूचित जाति/जनजाति संगठनों के अखिल भारतीय परिसंघ के महिला प्रकोष्ठ द्वारा एक दिवसीय “महिला सशक्तिकरण एवं आरक्षण एक सामाजिक सुरक्षा” परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन राजघाट पर किया गया। पिछले कुछ समय में पूरे देश के अलग-अलग कोनों में दलित महिलाओं के साथ लगातार अत्याचार और शर्मसार करने वाली घटनाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। जिसे देखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया कि आखिर कब तक दलित महिलाएं इस अत्याचार की पीड़ा को सहन करेंगी।

इस कार्यक्रम में दलित महिलाओं ने हिस्सा लिया। परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदित राज ने संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण सिर्फ सोचने मात्र से नहीं हो सकता बल्कि उन्हें पुरुषों की ही भांति बराबरी का अधिकार देना चाहिए। इस देश में हजारों वर्षों से पुरुष प्रधान रहा है और महिलाओं को हमेशा से ही अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ा है। अभी भी ग्रामीण इलाकों में स्थिति जस की तस बनी हुई है। सिर्फ दलित ही नही स्वर्ण जाति की महिलाओं को भी अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना पड़ता है।

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का सपना था कि महिलाएं चाहें दलित समाज से हो या स्वर्ण समाज से, सभी वर्ग की महिलाओं को बराबर का सम्मान और अधिकार मिलना चाहिए। बाबा साहब का मानना था कि इस देश की आधी आबादी महिलाओं की है यदि उनकी भागेदारी नहीं होगी तो देश का विकास संभव नहीं हो सकता है। डॉ. उदित राज ने आगे बोलते हुए कहा कि मैं खुद कई देशों में गया हूँ और वहां देखा है कि किस प्रकार महिलाओं की भागेदारी पुरुषों के बराबर है और कहीं-कहीं तो पुरुषों की तुलना में ज्यादा भागेदारी महिलाओं की देखी जा सकती है।

कार्यक्रम का संचालन परिसंघ की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय संयोजिका सविता ने किया और कहा कि डॉ. उदित राज के नेतृत्व में हम इस मुहीम को और मजबूती से आगे बढ़ाएंगे। जो महिलाएं शिक्षा से वंचित रह जाती उनके समय में जीवनयापन करना बेहद मुश्किल काम हो रहा है और उन्हें न ही कोई अधिकार दिया जाता है और न ही पुरुषों की तरह भागीदारी।
ऐसे में हम सबको मिलकर अपने लिए ही नहीं बल्कि उन वंचित महिलाओं के अधिकार और सम्मान के लिए आवाज़ उठाने की जरुरत है। इस कार्यक्रम में दिल्ली से रीटा सरकार, नागपुर से अर्चना भोयर, निर्भया कांड आन्दोलन में प्रमुख समाजसेवी योगिता भयाना, झारखण्ड से उर्मिला कच्छप और उषा मधुसुदन ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

sbobet

mahjong slot

Power of Ninja

slot garansi kekalahan 100

slot88

spaceman slot

https://www.saymynail.com/

slot starlight princess

https://moolchandkidneyhospital.com/

bonus new member

rtp slot