फ्लैश न्यूजभारत

प्रदेश सरकार ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के क्षेत्र में अनेक सुधार किए

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश ने विगत 07 वर्षों में निवेश प्राप्त करने, निवेश अनुकूल वातावरण बनाने तथा ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में लंबी यात्रा तय की है।

प्रदेश सरकार ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के क्षेत्र में अनेक सुधार किए हैं। प्रदेश का निवेश मित्र पोर्टल देश में सबसे अधिक सेवा देने वाला सिंगल विंडो प्लेटफॉर्म है। इस दिशा में और भी प्रयास किए जाने की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री आज यहां अपने सरकारी आवास पर, जनपद प्रयागराज में 20 लाख टन उत्पादन क्षमता के जे0के0 सीमेंट लिमिटेड के मैन्युफैक्चरिंग संयंत्र का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण करने के पश्चात अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।

उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश का एक औद्योगिक समूह, इस निवेश के माध्यम से प्रदेश में विश्वास की जड़ों को पुनः मजबूत करते हुए राज्य को निवेश के ड्रीम डेस्टिनेशन के रूप में आगे बढ़ाने में अपना योगदान दे रहा है।

पहले जे0के0 समूह कानपुर नगर की पहचान था। यह समूह अविश्वास के तत्कालीन वातावरण के कारण यहां से पलायन की स्थिति में था। प्रदेश सरकार की अपराध व अपराधियों तथा भ्रष्टाचार व भ्रष्टाचारियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के कारण विगत

04 वर्षों में जे0के0 समूह ने प्रदेश में 1200 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के साथ तीन सीमेंट प्लांटों को स्थापित/लोकार्पित किया है। इनमें वर्ष 2020 में अलीगढ़, वर्ष 2022 में हमीरपुर तथा वर्ष 2024 में प्रयागराज में स्थापित सीमेंट प्लांट सम्मिलित हैं।

यह निवेश प्रदेश के लिए निवेश मात्र नहीं है। यह अवसर इसलिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है, क्योंकि जे0के0 सीमेंट तथा सिंघानिया परिवार एक बार फिर से इस निवेश के माध्यम से प्रदेश के साथ जुड़ा है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777