कारोबार

Flipkart और BigBasket के खिलाफ तमिलनाडु के चुनाव आयुक्त से की गयी शिकायत

ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट तथा टाटा समूह की इकाई बिगबास्केट के खिलाफ तमिलनाडु राज्य चुनाव आयुक्त बी कोठी निर्मलसामी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई गई है।

इन कंपनियों ने कथित तौर पर मतदान के दिन यानी 19 अप्रैल को भी राज्य में ‘डिलिवरी करने वाले कर्मचारियों के जरिये सामान की डिलिवरी करने की बात कही है, जबकि उस दिन मतदान होने की वजह से सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

बुधवार को तमिलनाडु राज्य चुनाव आयुक्त बी कोठी निर्मलसामी के समक्ष दायर शिकायत में चेन्नई उच्च न्यायालय के वकील के नरसिम्हन ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा चुनाव के दिन 19 अप्रैल को छुट्टी होने की घोषणा के बावजूद, फ्लिपकार्ट और बिगबास्केट ऑर्डर की गारंटीकृत डिलिवरी का वादा कर रही हैं।

नरसिम्हन ने कहा कि सरकारी आदेश के अनुसार चुनावी प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए 19 अप्रैल को ‘नेगोशिएबल इंस्ट्रयूमेन्ट एक्ट 1881’ की धारा 25 के तहत आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के श्रम कल्याण और कौशल विकास विभाग ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए दुकानों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों और आईटी कंपनियों में काम करने वाले सभी कर्मचारियों के लिए 19 अप्रैल को सवैतनिक अवकाश अनिवार्य कर दिया है।

शिकायत में कहा गया है, ‘‘निर्देश के बावजूद, यह हमारे संज्ञान में आया है कि फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट जैसे ऑनलाइन डिलिवरी मंच 19 अप्रैल को डिलिवरी सेवाओं की गारंटी दे रही हैं। यह डिलिवरी कर्मियों के अधिकारों के उल्लंघन के बारे में गंभीर चिंताएं पैदा करता है, खासकर उन लोगों के अधिकारों के उल्लंघन के बारे में जो इन मंचों के परिचालन के अभिन्न अंग हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777