लाइफस्टाइल

पिंपल्स दूर करने के लिए फायदेमंद हैं ये होममेड फेस पैक्स

न चाहते हुए भी चेहरे पर पिंपल्स आ ही जाते है, लेकिन अगर कहीं पार्टी में जाना हो, तब तो और ज्यादा गुस्सा आता है। स्किन केयर रुटीन के साथ-साथ हेल्दी खानपान अपनाकर काफी हद तक आप चेहरे को क्लीन एंड क्लीयर रख सकती हैं। आज हम इस लेख में कुछ ऐसे फेस पैक्स के बारे में बताएंगे, जिनकी हेल्प से पिंपल्स को दूर कर सकते हैं। आइए आपको इसे बनाने का तरीका बताते हैं।

नीम फेस पैक

नीम से बने फेस पैक के इस्तेमाल से पिंपल्स की समस्या और स्किन संबंधित प्रॉब्लम को दूर कर सकते हैं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण मौजूद होते हैं। जो मुंहासे को दूर कर सकता है।

ऐसे करें इस्तेमाल

– नीम के पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लें।

– इसमें गुलाब जल की मिलाएं

– इसे चेहरे पर लगाकर सूखने दें।

– करीब 15-20 मिनट बाद चेहरे को साफ कर लें।

एलोवेरा फेस पैक

एलोवेरा स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जिसकी मदद से पिंपल्स की समस्या दूर हो सकती है।

ऐसे करें इस्तेमाल

– एलोवेरा जेल लें, इसमें चुटकी भर हल्दी पाउडर मिलाएं।

– अब इसे चेहरे पर लगाएं।

– करीब 15 मिनट बाद नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें।

शहद और दालचीनी फेस पैक

मुंहासों से निजात पाने के लिए शहद और दालचीनी भी बेहद असरदार है। शहद आपकी स्किन को मॉयश्चराइज रखता है।

ऐसे करें इस्तेमाल

– एक कटोरी में शहद और दालचीनी पाउडर मिक्स करें।

– इसे चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट रखें।

– फिर साधा पानी से चेहरा धो लें।

– इससे चेहरा चमक उठेगा इसके साथ ही पिंपल्स और दाग-धब्बे भी दूर हो जाएंगे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777