लाइफस्टाइल

ईद की सेवई बनेगी सबसे अलग और स्वादिष्ट, अपनाएं ये आसान रेसिपी

ईद अल फितर 10 या 11 अप्रैल 2024 को मनाई जा रही है। यह इस्लाम धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है और कोई भी त्योहार बिना पकवानों के अधूरा है। ईद के मौके पर दोस्त, करीबी और रिश्तेदार एक दूसरे के घर जाते हैं। ईद की मुबारकबाद देते हैं। ऐसे में मेहमानों के लिए ईद पर कई तरह के व्यंजन पकाए जाते हैं।

वैसे तो ईद पर लजीज पकवानों की भरमार होती है लेकिन एक ऐसा व्यंजन है, जो पारंपरिक तौर पर ईद के मौके पर हर जगह बनता है। यह पकवान सेवई हैं, जिसके बिना ईद अधूरी है और इस पर्व का जिक्र होते ही सबसे पहले सेवई का स्वाद मुंह में आने लगता है।

ईद की सेवई बनाने के लिए सामग्री
  • 300 ग्राम सेवई बनारसी
  • 200 ग्राम खोया
  • 2 बड़े चम्मच घी
  • 2 से 3 बड़े चम्मच बादाम
  • 2 से 3 बड़े चम्मच काजू
  • 2 से 3 बड़े चम्मच किशमिश
  • 2 से 3 बड़े चम्मच नारियल
  • 3 कप पानी
  • 2 कप चीनी
  • एक छोटा चम्मच इलायची
  • 1 छोटा चम्मच केवड़ा
  • खाने वाला रंग

सेवई बनाने की विधि

स्टेप 1- सबसे पहले एक पैन में तीन कप पानी डालें।

स्टेप 2- इसमें दो कप चीनी और एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर, एक छोटा चम्मच केवड़ा और खाने वाला रंग डालकर पकाएं।

स्टेप 3- इसे तब तक चलाते रहें, जब तक चीनी पूरी तरह से घुल न जाएं। हालांकि ध्यान रखें कि इस मिश्रण की चाशनी नहीं बनानी है।

स्टेप 4- तब तक दूसरे पैन में दो चम्मच घी  डालकर उसमें बादाम, काजू, किशमिश और नारियल अच्छे से भून लें। फिर इसे अलग बर्तन में निकाल कर रख लें।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777