मनोरंजन

गौतम गंभीर संग विराट कोहली ने दूर किए गिले शिकवे, बीच मैदान मिले गले

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हुए मुकाबले के दौरान विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच दोस्ती की मजबूत इबारत लिखी गई।

आरसीबी की पारी के 16वें ओवर के बाद टाइम आउट लिया गया था। टाइम आउट के दौरान विराट कोहली-गौतम गंभीर एक दूसरे के गले लगते दिखे। विराट कोहली और गौतम गंभीर ने एक दूसरे का हाल जाना। बेंगलुरू से आई इस तस्वीर ने फैंस को खुश कर दिया है और सोशल मीडिया पर यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।

इस घटना पर रवि शास्त्री ने कहा, “विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच गले मिलने के लिए केकेआर को फेयरप्ले अवॉर्ड दिया गया। वहीं, सुनील गावस्कर ने कहा, ‘न केवल फेयरप्ले पुरस्कार, बल्कि ऑस्कर पुरस्कार भी।

आपको बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन के मैच नंबर-10 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को सात विकेट से हराया। कोलकाता नाइट राइडर्स की ये लगातार दूसरी जीत रही।

केकेआर को अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 4 रनों से जीत हासिल हुई थी। दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तीन मैचों में यह दूसरी हार रही।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777