मनोरंजन

वरुण धवन ने फिर शुरू की ‘बेबी जॉन’ की शूटिंग, बॉडी फ्लॉन्ट करते दिखे एक्टर

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने फिर से अपनी आने वाली फिल्म ‘बेबी जॉन’ की शूटिंग शुरू कर दी है। वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘बेबी जॉन’ को लेकर चर्चा में हैं। वरूण धवन ने कुछ दिनों पहले फिल्म की शूटिंग से ब्रेक लिया था। अब उन्होंने फिर से ‘बेबी जॉन’ की शूटिंग शुरू कर दी है।

वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर फिल्म ‘बेबी जॉन’ के सेट से अपनी मस्कुलर बॉडी को फ्लॉन्ट करते हुए एक तस्वीर साझा की। तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, ‘काम पर वापसी, बेबी जॉन।

‘बेबी जॉन’ का निर्देशन ए कालीस्वरन कर रहे हैं। एटली इस फिल्म को जियो स्टूडियोज और सिने1 स्टूडियोज के साथ मिलकर प्रस्तुत कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण मुराद खेतानी, प्रिया एटली और ज्योति देशपांडे ने किया है।

इस फिल्म में वरुण धवन के अलावा कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 31 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777