उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, गोण्डा का लोकार्पण किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद गोण्डा में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, गोण्डा का लोकार्पण किया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज का नामकरण महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महाराजा देवी बक्श सिंह के नाम पर किए जाने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में महाराजा देवी बक्श सिंह की प्रतिमा स्थापित की जाएगी तथा स्वतंत्रता संग्राम में महाराजा देवी बक्श सिंह का योगदान भी उल्लिखित किया जाएगा। इससे आने वाली पीढ़ी को उनके इतिहास से प्रेरणा मिलेगी।

मुख्यमंत्री इस अवसर पर गोण्डा के शहीद-ए-आजम भगत सिंह थामसन इण्टर कॉलेज परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में जनपद के विकास से सम्बन्धित 1,689 करोड़ रुपये की 422 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के उपरान्त अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जी ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, प्रतीकात्मक चाभी, चेक वितरित किये।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें अयोध्या में प्रभु श्रीराम के विराजमान होने के बाद आज गोण्डा में पहली बार आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। गोण्डा अयोध्या से सटा हुआ जिला है। अयोध्या में होने वाले विकास का सर्वाधिक लाभ गोण्डा को ही होगा। अयोध्या में इण्टरनेशनल एयरपोर्ट बन चुका है। श्रावस्ती में वायु सेवा शुरू हो गई है।

गोण्डा को अयोध्या से 4-लेन कनेक्टिविटी से जोड़ने की कार्यवाही को आगे बढ़ाया जा रहा है। चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग पर 8,000 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। इसमें गोण्डा जनपद भी सम्मिलित है। जिन परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास आज किया गया है, उनका लाभ गोण्डा की जनता को मिलेगा और जनपद का विकास होगा।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज हमारा देश बदल चुका है। हम लोग आज नए भारत में रह रहे हैं। देश में सुरक्षा का बेहतर माहौल है। भारत आज पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777