उत्तर प्रदेश

MLC चुनाव के लिए बीजेपी के सात समेत nda के तीन प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

लखनऊ – उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लिए भारतीय जनता पार्टी के सातों प्रत्याशियों ने सोमवार को नामांकन किया। वहीं सहयोगी दलों के भी तीनों प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। सभी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में पर्चा दाखिला किया।

विधान परिषद में पर्चा दाखिल करने वालों में भाजपा उम्मीदवार विजय बहादुर पाठक, डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, अशोक कटारिया, मोहित बेनीवाल, धर्मेंद्र सिंह, रामतीरथ सिंघल, संतोष सिंह प्रमुख रहे।

वहीं अपना दल (एस) से आशीष पटेल ने भी नामांकन किया। आशीष पटेल योगी सरकार में मंत्री हैं। वहीं सुभासपा की ओर से विच्छेलाल राजभर व रालोद से योगेश चौधरी ने नामांकन किया।

पर्चा दाखिला के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, योगी सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना, राकेश सचान, आशीष पटेल, ओमप्रकाश राजभर, अनिल कुमार, जेपीएस राठौर, अरुण कुमार सक्सेना, बलदेव सिंह औलख आदि मौजूद रहे।

वहीं सपा की ओर से संभावित एमएलसी उम्मीदवार क्रमश: आलोक कुमार शाक्य, शाह आलम उर्फ गुड्डू, किरण पाल कश्यप हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777