उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में नये भारत का दुनिया में सम्मान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस तथा आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने धुरियापार, गोरखपुर में 165 करोड़ रुपये की लागत से 18 एकड़ क्षेत्र में बने कम्प्रेस्ड बायोगैस (सी0बी0जी0) प्लाण्ट का उद्घाटन तथा लगभग 222 करोड़ रुपये की 37 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लाण्ट का निरीक्षण किया और प्लाण्ट के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोगों को महाशिवरात्रि पर्व की बधाई देते हुयेे कहा कि इस पावन पर्व पर गोरखपुर के दक्षिणान्चल क्षेत्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा से 165 करोड़ रुपये की लागत से बने इस कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लान्ट को आज देश को समर्पित किया गया है। वेस्ट को वेल्थ में कैसे बदलना है और अन्नदाता किसानों की आमदनी को कई गुना बढ़ाने के लिए क्या करना है,

यह प्लाण्ट इसका एक उदाहरण है। 30 वर्ष पहले यहां चीनी मिल स्थापित की गयी थी। यह चीनी मिल एक सत्र पूरा किये बिना बन्द हो गयी थी, क्योंकि गन्ना ही नहीं था। लोग यह मानते थे कि इस क्षेत्र में कुछ हो ही नहीं सकता। लेकिन केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी और इण्डियन आॅयल काॅरपोरेशन ने प्रधानमंत्री जी की नीतियों के अनुरूप ऊसर भूमि में प्लाण्ट बनाकर तैयार किया है।

इसका शिवरात्रि के पावन अवसर पर लोकार्पण हुआ है। यह गोरखपुर के दक्षिणान्चल के औद्योगिकीकरण की शुरुआत है। मुख्यमंत्री जी ने इसके लिए केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री तथा इण्डियन आॅयल काॅरपोरेशन के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां पर पूर्वान्चल एक्सप्रेस-वे को गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जा रहा है। इसका कार्य भी अन्तिम चरणों में चल रहा है। साथ ही राम जानकी मार्ग का कार्य तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777