उत्तर प्रदेश

पुलिस की अवस्थापना सुविधा के साथ-साथ साइबर थानों का गठन क्रान्तिकारी परिवर्तन का द्योतक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह नये भारत का नया उत्तर प्रदेश है। उत्तर प्रदेश भारत का हृदय स्थल, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन को जमीनी धरातल पर प्रभावी ढंग से उतारने वाला, देश में सबसे अग्रणी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरता हुआ, देश में सर्वाधिक पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने वाला, सबसे अधिक निवेश प्राप्त करने वाला तथा सबसे अधिक निवेश को जमीनी धरातल पर उतारने वाला प्रदेश बन चुका है।

नये उत्तर प्रदेश की आधुनिक पुलिस के लिए आज प्रदेश के प्रत्येक जनपद में एक साइबर थाने की स्थापना के कार्य का शुभारम्भ हो रहा है। थाना क्षेत्र में पुलिस बैरक और हॉस्टल के निर्माण के लिए कुछ कार्यां का लोकार्पण तथा कुछ कार्यां का शिलान्यास हो रहा है, कुछ नए थाने लोकार्पित हो रहे हैं कुछ अन्य थानों का शिलान्यास किया जा रहा है।

पी0ए0सी0 तथा यू0पी0एस0एस0एफ0 की नई वाहिनियों तथा पुलिस लाइन का शिलान्यास भी किया जा रहा है। यह सभी कार्य प्रदेश में नए बदलाव की कहानी बयां कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री आज यहां लोक भवन में उत्तर प्रदेश पुलिस अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु 2,310 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 144 निर्माण कार्यां का लोकार्पण तथा शिलान्यास करने के पश्चात इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।

लोकार्पित तथा शिलान्यास किये गये निर्माण कार्यां में थाना प्रशासनिक भवन एवं आवासीय भवन, पुलिस चौकी प्रशासनिक भवन, थानों पर हॉस्टल, बैरक व विवेचना कक्ष, पुलिस लाइन में पुरुष हॉस्टल, ए0टी0एस0 फील्ड यूनिट कार्यालय, पुलिस लाइन, पी0ए0सी0 वाहिनी, यू0पी0एस0एस0एफ0 वाहिनी एवं पुलिस थानों में मेडिकल कक्ष सम्मिलित हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777