मनोरंजन

Vicky Jain नहीं करना चाहते थे Ankita Lokhande से शादी

टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे हाल ही में अपने पति विक्की जैन के साथ बिग बॉस 17 में नजर आई थीं। अंकिता और विक्की ने बिग बॉस की ट्रॉफी के लिए एक मजबूत दावेदारी पेश की थी।

लेकिन दोनों में से कोई भी जीत नहीं पाया। शो में, अंकिता और उनके पति अपनी लड़ाईयों की वजह से चर्चा में रहे। दोनों हर-दूसरे दिन एक दूसरे से झगड़ा करते रहते थे।

इन झगड़ो की वजह से दोनों का रिश्ता मजाक बनकर रह गया था। दर्शकों ने तो यहाँ तक भविष्यवाणी भी कर दी थी कि अंकिता और विक्की शो से निकलते ही अलग हो जायेंगे।

हालाँकि, दर्शकों की भविष्यवाणी को अंकिता और विक्की ने गलत साबित कर दिया। अंकिता और विक्की जैन साथ में हैं और खुश हैं।

बिग बॉस 17 के बाद अब एक बार फिर अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का रिश्ता सुर्खियों में है। दरअसल, हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी शादी को लेकर एक चौकाने वाला खुलासा किया।

उन्होंने बताया कि विक्की शुरू में उनसे शादी नहीं करना चाहते थे। भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के शो में अंकिता ने ये खुलासा किया। भारती और हर्ष से बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा, ‘मैं शादी करना चाहती थी लेकिन वह मुझसे डर गया और चला गया।

उसने कहा कि वह उस समय मुझसे शादी नहीं कर सकता, और वह चला गया क्योंकि हमारी जीवनशैली बहुत अलग थी।

वह बिलासपुर में रहता था, और मैं यहां रहती थी, और उसे लगा कि उसे बिलासपुर से एक लड़की की जरूरत है।’ बता दें, विक्की जैन भी अपनी पत्नी के साथ इस शो पर आए थे। अपनी पत्नी की बातों विक्की ने याद किया कि अंकिता ने उस समय उन्हें शादी के फैसले के बारे में बोलने नहीं दिया था।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777