उत्तर प्रदेश

राज्यपाल ने महिला उद्यमियों को सम्मानित किया

प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज यहाँ राजभवन के गांधी सभागार में इण्डियन इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन तथा सामाजिक संस्था कानफेडरेशन ऑफ वोमेन एन्टरप्रेन्योर्स (ब्व्ॅम्) से जुड़ी ऐसी 66 महिला उद्यमियों को मोमेन्टो प्रदान कर सम्मानित किया, जिन्होंने न केवल अपना उद्योग, संस्थान, उद्यम स्थापित किया अपितु अपने साथ अन्य महिलाआेंं एवं युवाओं को भी अवसर प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाया।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि समारोह को सम्बोधित करते हुए राज्यपाल जी ने कहा कि अपनी शिक्षा पूर्ण करके युवा प्रायः किसी सरकारी जॉब को ही प्राथमिकता देते हैं। तकनीकी विकास, कम्प्यूटराइजेशन ने सरकारी नौकरी की तमाम आवश्यकताओं में मनुष्य की निर्भरता को कम कर दिया है। आज का दौर उद्यमशील होने का है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार स्टार्ट-अप लगाने के लिए उद्यमियों को बहुत सी सुविधाएं दे रही है, जिसमें उद्यम का प्रशिक्षण, लोन, स्थान की उपलब्धता और कई प्रकार की छूट भी शामिल है। इस अवसर का लाभ हमारी महिलाओं को भी मिला है।

राज्यपाल ने महिला उद्यमियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आज पुरस्कार प्राप्त करने की उपलब्धि तक पहुँचने से पूर्व उन्होंने निश्चय ही कड़ी मेहनत की होगी। अपना उत्पादन कर रही महिलाओं ने घर-घर और बाजार में सामान की बिक्री भी की होगी। उन्होंने कहा कि संघर्ष के साथ सफलता पाकर यहाँ तक आई महिलाएं बधाई की पात्र हैं।

उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास ही सफलता का मूलमंत्र है। हमेशा सकारात्मक रहें और बदलाव के लिए मिलकर प्रयास करें।

राज्यपाल ने उद्योग और विविध संस्थानों को स्थापित कर स्वयं आत्मनिर्भर हुई महिलाओं को कहा कि वे परिवार के बच्चों को भी उद्योग की बारीकियाँ सिखाकर हुनरमंद बनाएं और परिवार में हुनर का विस्तार करें।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777