लाइफस्टाइल

सर्दी के मौसम में बनाये स्वादिष्ट मेथी का पराठा

सर्दी के इस मौसम में खाने के कई ऐसे विकल्प मिल जाते हैं, जिसे बच्चे से लेकर घर के बड़े तक काफी चाव से खाते हैं। इसी क्रम में आज हम आपको मेथी के पराठे की आसान रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं।

दरअसल, सर्दियों के इस मौसम में मेथी खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है। इसके सेवन से पाचन क्रिया भी सुचारू रूप से काम करती है। ऐसे में खुद के साथ-साथ अपने परिवार के लिए भी मेथी का पराठा बनाकर परोस सकती हैं। ये एक ऐसा पराठा है, जिसे आप बच्चों से अलावा बड़ों के लंच में भी पैक कर सकती हैं।

इसका स्वाद अचार और दही से साथ तो बढ़ता ही है, लेकिन अगर आप इसके साथ आलू टमाटर की सब्जी परोसेंगी तो आपके परिवारवाले पेट के साथ-साथ मन भर के मेथी का पराठा खाएंगे। इसी के चलते आइए बिना देर किए हुए आपको मेथी का पराठा बनाने का सही और आसान तरीका बताते हैं।

मेथी पराठा बनाने का सामान
2 कप गेहूं का आटा
2 कप मेथी के पत्ते
नमक स्वादानुसार
1/4 कप दही
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/4 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
1/2 छोटा चम्मच अजवाइन
1/2 छोटा चम्मच हल्दी
1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
तेल जरुरत के अनुसार

विधि
मेथी का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले मेथी के पत्तों को अच्छे से साफ करके धो लें। इसके बाद एक बड़े कटोरे में आटा छान कर निकाल लें। इस आटे में दही, अजवाइन समेत सभी चीजें डाल कर अच्छे से मिला लें।

इसके बाद इसमें स्वादानुसार नमक डालें। अब इस आटे को अच्छी तरह से गूंथ लें। गूंथे हुए आटे ते कभी तुरंत पराठे ना बनाए, बल्कि इसे कुछ देर ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद इस आटे से छोटी-छोटी लोइयां तैयार करें।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777