मनोरंजन

शुभी शर्मा और देव सिंह की फिल्म ‘सास हैं कि डायन’ की शूटिंग पूरी

मुंबई – भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री शुभी शर्मा और अभिनेता देव सिंह की आने वाली फिल्म सास हैं कि डायन की शूटिंग पूरी हो गयी है। निर्माता अंशुमान सिंह और निर्देशक राजकुमार प्रसाद राजू फिल्म सास हैं कि डायन लेकर आ रहे हैं।

इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो गयी है। इस फिल्म में शुभी शर्मा और देव सिंह मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म सास हैं कि डायन को लेकर देव सिंह ने बताया कि इस फिल्म में मेरा किरदार कुछ अलग ही है, जिसे करके खूब मजा आया उम्मीद करता हूं कि यह दर्शकों को भी पसंद आएगा।

उन्होंने कहा कि मुझे अभिनेता के तौर पर हर तरह के किरदार को निभाने की ललक शुरू से रही है और जब भी मुझे यह मौका मिलता है तो मैं उसे करता हूं। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में एक से एक दिग्गज कलाकार हैं।

उनके साथ काम करके एक अलग ही अनुभूति हुई। फिल्म मेरे साथ शुभी शर्मा है जो खुद भी एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं और उनके साथ काम करना भी बेहद सज रहा। इससे पहले मैं उनके साथ और भी फिल्में कर चुका हूं, लेकिन वह इस फिल्म में सेट पर और भी बेहतरीन नजर आई।

वहीं फिल्म को लेकर शुभी शर्मा ने कहा कि यह फिल्म सीधा-सीधा परिवार के सेंटीमेंट पर आधारित है। जब मुझे पहली बार इस फिल्म का ऑफर आया था। तब मैं भी टाइटल सुनकर चौंक गई थी, लेकिन इसकी कहानी ने मुझे इस फिल्म से जोड़ लिया और आज यह फिल्म बनकर तैयार है। उम्मीद करती हूं कि जब आप इस फिल्म को देखेंगे तो इसे पसंद भी करेंगे और अपना आशीर्वाद भी देंगे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777