क्रिकेटखेल-खिलाड़ीफ्लैश न्यूज

IND vs ENG : जॉनी बेयरस्टो-जो रूट ने इंग्लैंड को संभाला, स्कोर 100 रन पार…टीम इंडिया को चौथे विकेट की तलाश

हैदराबाद। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में गुरुवार को टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड टीम में टॉम हार्टली पदार्पण करेंगे और टीम तीन विशेषज्ञ स्पिनरों के साथ उतरी है। तेज गेंदबाजी का जिम्मा मार्क वुड संभालेंगे। भारतीय टीम में स्पिन का दारोमदार रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल पर होगा, जिन्हें कुलदीप यादव पर तरजीह दी गई है।

लंच की घोषणा
पहले दिन लंच के समय तक इंग्लैंड ने तीन विकेट के नुकसान पर 108 रन बना लिए। टीम से जॉनी बेयरस्टो और जो रूट नॉटआउट लौटे। दोनों के बीच 48 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है। शुरुआती सेशन में 28 ओवर्स का खेल हुआ और इंग्लैंड ने तीन विकेट खोए।

इंग्लैंड का स्कोर 100 के पार
इंग्लैंड का स्कोर 100 रन के पार हो चुका है। जॉनी बेयरस्टो (25) और जो रूट (17) अभी क्रीज पर टिके हुए हैं। अभी 26 ओवर्स का खेल हुआ है। फ‍िलहाल अब तक के मैच में अश्च‍िन को दो और रवींद्र जडेजा को एक विकेट मिला है।

टीम इंडिया की प्लेइंग 11
टीम इंडिया: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777