उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

टीबी पर योगी सरकार का करारा प्रहार, इंडीकेटर में हासिल किये 80 से अधिक अंक

योगी सरकार ने टीबी रोग के खात्मे के लिए चलाए जा रहे राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत वर्ष 2023 में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। पहली बार प्रदेश के सभी जिलों ने कार्यक्रम के प्रमुख संकेतकों (इंडीकेटर) के लिए निर्धारित 100 अंकों में 80 से अधिक अंक प्राप्त किये हैं,

जो यह दर्शाता है कि योगी सरकार वर्ष 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाने के प्रधानमंत्री के संकल्प को साकार करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इस उच्च स्कोरिंग प्रदर्शन में रामपुर ने सबसे अधिक 92.8 अंक प्राप्त किए जबकि दूसरे स्थान पर प्रतापगढ़ को 91.6 और तीसरे स्थान पर बिजनौर को 90.9 अंक मिले हैं।

प्रदेश का कुल स्कोर 85.3 अंक रहा, जो कि तय मानक से 5.3 अंक अधिक है। यह स्कोर दिसम्बर तक की वार्षिक उपलब्धियों के आधार पर तय किये गए हैं।

टीबी मरीजाें के नोटिफकेशन के लिये तय किये गये थे 20 अंक    
स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. बृजेश राठौर के अनुसार, योगी सरकार की मॉनीटरिंग और समय-समय पर समीक्षा का ही नतीजा है कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत प्रदेश ने कीर्तिमान स्थापित किया है।

कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय स्तर पर तय किया गया है कि यदि निर्धारित 100 अंकों में जो जिला 80 से अधिक अंक अर्जित कर लेता है, उसके कार्य को बेहतर माना जाएगा। उसके मुताबिक़ सभी जिलों का प्रदर्शन वर्ष 2023 में बेहतर रहा। इसमें कार्यक्रम के सबसे प्रमुख संकेतक टीबी मरीजों के नोटिफिकेशन के लिए 20 अंक तय हैं।

उपब्लधि एक नजर में 
संकेतक (इंडीकेटर)    उपलब्धि प्रतिशत में  
टीबी नोटिफिकेशन         114
सक्सेज रेट-ड्रग सेंसिटिव टीबी     89
डीआरटीबी ट्रीटमेंट        88
टीबी-एचआईवी टेस्ट        96
यूडीएसटी                    86
निक्षय पोषण योजना        71
पाँच साल से कम उम्र
के बच्चों का टीपीटी        90
टीपीटी-पीएलएचआईवी    88

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777