लाइफस्टाइल

सर्दियों में पाना चाहते हैं ग्लोइंग स्किन, मलाई के इन फैस पैक का करें इस्तेमाल

दूध की मलाई खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है। वहीं खाने के अलावा इसका इस्तेमाल स्किन के लिए भी किया जाता है। बता दें यह एक नेचुरल मॉइश्चराइजर के रूप में काम करता है। इसके इस्तेमाल से निखरी त्वचा पा सकते हैं।

हालांकि कई लोग दूध की मलाई को निकालकर फेंक देते हैं, लेकिन आप इसका इस्तेमाल कर फेस पैक बना सकते हैं। इन्हें चेहरे पर लगाने से आप खूबसूरत और निखरी त्वचा पा सकते हैं। ऐसे में अगर आप सर्दियों में ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो चेहरे पर मलाई का फेस पैक जरूर लगाएं।

शहद और मलाई का फेस पैक
शहद और मलाई का फेस पैक फायदेमंद साबित हो सकता है। इसे बनाने के लिए एक बाउल में एक चम्मच मलाई लें, इसमें एक चम्मच शहद मिक्स करें। इन दोनों को मिक्स करें, आप इस फेस पैक को चेहरे पर लगाएं, कुछ देर बाद गर्म पानी से धो लें। इसके बाद चेहरे पर मॉइस्चराइजर अप्लाई करें।

हल्दी और मलाई का फेस पैक
बता दें हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसके इस्तेमाल से स्किन चमकदार हो सकती है। इस फेस पैक के इस्तेमाल से मुंहासे की समस्या कम हो सकती है।

इस फेस पैक को बनाने के लिए एक बड़ा बाउल में बड़ा चम्मच मलाई लें, इसमें दो चम्मच हल्दी पाउडर और गुलाब जल मिक्स करें। इस फेस पैक से अपनी त्वचा पर मसाज करें, करीब 20 मिनट पानी से धो लें।

बेसन और मलाई का पैक
अगर आप डेड स्किन से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो बेसन और मलाई का फेस पैक का इस्तेमाल जरूर करें।

इस पैक को बनाने के लिए एक बड़ा चम्मच मलाई, एक बड़ा चम्मच बेसन और आधा चम्मच अखरोट का पाउडर मिलाएं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777