लाइफस्टाइल

सरसों के साग और मक्के की रोटी से करें सर्दियों का स्वागत, घर पर ऐसे करें तैयार

सर्दी की शुरुआत हो गई है। ऐसे में सब्जी मंडियों में भी सर्दी के मौसम में मिलने वाली सब्जियां आ गई हैं। सर्दी का मौसम फूडी लोगों को काफी पसंद आता है, क्योंकि इस मौसम में खाने की कई सारी वैरायटी बढ़ जाती हैं। ठंड के मौसम में खाने का स्वाद भी कई गुना बढ़ जाता है। अगर बात करें सर्दियों के सबसे खास खाने की तो इसमें सरसों का साग और मक्के की रोटी का नाम सबसे ऊपर आता है।

अगर सर्दी के मौसम में आप किसी ढाबे पर जाएंगे तो आपको सरसों का साग और मक्के की रोटी आसानी से मिल जाएगी। ये सेहत के लिए भी काफी लाभदायक है। ऐसे में आज हम आपको ये घर पर बनाना सिखाएंगे, ताकि आप भी घर पर सरसों का साग बनाकर घरवालों का दिल जीत सकें।

सरसों का साग बनाने का सामान
सरसों के पत्ते – 500 ग्राम
पालक – 250 ग्राम
प्याज – 2 कद्दूकस किए हुए
टमाटर – 2 छोटे कद्दूकस किया हुआ
हरी मिर्च – 2-3

अदरक – कद्दूकस किया हुआ
लहसुन – 3-4 कलियां
हल्दी पाउडर – 1 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटी चम्मच
धनिया पाउडर – 1 छोटी चम्मच
घी – 2-3 टेबल स्पून
नमक स्वादानुसार

विधि
इसको बनाने के लिए सबसे पहले सरसों के पत्ते और पालक को धोकर बारीक काट लें। इसके बाद एक प्रेशर कुकर में पानी, सरसों के पत्ते, पालक, हरी मिर्च और नमक डालें। अब इसे 2 सीटी आने तक पकाएं। पक जाने के बाद इसे मिक्सी में डालकर पीस लें।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777