पंजाबफ्लैश न्यूज

चेयरमैनगोल्डी ने मनाली में दूसरे एडवेंचर और ट्रैकिंग कैंप के लिए 115 नौजवानों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य के नौजवानों में लीडरशिप के गुण पैदा करने और अधिक से अधिक नौजवानों को खेलों और विभिन्न गतिविधियों में शामिल करने के लिए युवा सेवा विभाग द्वारा मनाली में एडवेंचर और ट्रैकिंग कैंप के लिए 230 नौजवानों का चयन किया गया है।

दूसरे पड़ाव में 115 नौजवानों को ले जाने वाली दो बसों को पंजाब यूथ विकास बोर्ड के चेयरमैन परमिन्दर सिंह गोल्डी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इससे पहले युवा सेवा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर द्वारा पहले पड़ाव में 115 नौजवानों को 10 दिवसीय कैंप के लिए रवाना किया गया था।

चेयरमैन परमिन्दर सिंह गोल्डी ने कहा कि मुख्यमंत्री की हिदायतों के अनुसार नौजवानों का सशक्तिकरण, राज्य सरकार की मुख्य प्राथमिकता है। युवा सेवा मंत्री के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत नयी युवा नीति तैयार की जा रही है, जिसके अंतर्गत राज्य के नौजवानों को सशक्त बनाने के साथ-साथ विभिन्न गतिविधियों में नौजवानों को अधिक से अधिक शामिल करने को सुनिश्चित बनाया जायेगा।

उन्होंने कहा कि राज्य की बहुसंख्यक आबादी नौजवानों की है, इसलिए सरकार ने नौजवानों के लिए बड़ी योजनाएँ बनाई हैं। सरकार द्वारा केवल डेढ़ साल के समय में 37000 से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरियाँ दी गई हैं।

उन्होंने नौजवानों को आह्वान किया कि वह लोगों को सामाजिक बुराईयों ख़ासकर नशों के बुरे प्रभावों संबंधी जागरूक करने के साथ-साथ पराली जलाने के कारण प्रदूषित हो रहे पर्यावरण को बचाने के लिए आगे आएँ।

उन्होंने आगे बताया कि पंजाब सरकार द्वारा हरेक जिले में 10-10 नौजवानों का चयन किया गया है और कुल 230 नौजवानों को दो ग्रुपों में बाँटकर मनाली स्थित अटल बिहारी वाजपायी इंस्टीट्यूट ऑफ माऊंटेनियरिंग एंड अलाईड स्पोटर््स में भेजा जा रहा है।
इस मौके पर सहायक डायरैक्टर कुलविन्दर सिंह भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777