मनोरंजन

Fighter के लिए Hrithik Roshan का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, पांच हफ्ते में बनाई ऐसी शानदार बॉडी

मुंबई – अभिनेता ऋतिक रोशन ने मंगलवार को छुट्टियों के बाद से फिल्म की शूटिंग के बाद तक का अपना बॉडी ट्रांसफोर्मेशन साझा किया और कहा कि इसमें पांच सप्ताह का कठोर प्रशिक्षण लगा, जिसके लिए उन्होंने समारोह में जाने और दोस्तों से मिलने जैसी चीजों को न कहने के लिए मजबूर होना पड़ा।

49 वर्षीय ऋतिक फिलहाल अपनी आगामी एक्शन फिल्म फाइटर की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के निर्देशन की कमान पठान का सफल निर्देशन कर चुके सिद्धार्थ आनंद के हाथों में है।

ऋतिक ने फिल्म से पहले और उसके बाद की तस्वीरों को साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर बताया, पांच सप्ताह। शुरुआत से अंत। छुट्टियों के बाद से शूटिंग के बाद तक। मिशन पूरा हुआ। घुटनों, पीठ, एड़ियों, कंधों, रीढ़ और दिमाग का धन्यवाद।

आप सभी ने अच्छा काम किया। मैं आप सभी से प्यार करता हूं। अब आराम का वक्त है और बेहतर संतुलन तलाशने की शुरुआत की जाए। ऋतिक ने कहा, सबसे मुश्किल चीज, दूसरी जरूरी चीजों, प्रियजनों, दोस्तों, समारोह, स्कूल की पीटीएम को न कहना और काम के घंटों को बढ़ाना।

दूसरी सबसे मुश्किल चीज रात को नौ बजे तक सोना। ऋतिक ने लगातार समर्थन देने के लिए अपनी सहयोगी अभिनेत्री-गायक सबा आजाद के साथ-साथ अपने प्रशिक्षक और टीम का भी धन्यवाद दिया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777