उत्तराखंड

बदरीनाथ धाम पहुंचे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

• माणा पास बार्डर को रवाना हुए।
• भगवान बदरीविशाल की शयन आरती में हुए शामिल

श्री बदरीनाथ धाम 7 अक्टूबर।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शनिवार शाम श्री बदरीनाथ धाम पहुंच गये है। तथा सीधे सीमा पर तैनात जवानों की हौसला-अफजाई हेतु भारत की तिब्बत से लगी माणा पास बार्डर को रवाना हुए। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार शाम भगवान बदरीविशाल की शयन आरती में शामिल हुए।
उल्लेखनीय है कि मौसम खराब होने के कारण उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज श्री केदारनाथ धाम नहीं पहुंच सके तत्पश्चात बदरीनाथ पहुंच कर वह बीआरओ गेस्ट हाउस में अल्प विश्राम के बाद सीधे माणा पास बार्डर हेतु रवाना हो गये‌। माणा पास बार्डर घसतोली सेना के केंप गये, जहां योगी आदित्यनाथ सेना के जवानों से मिले बाद में उन्होंने बदरीनाथ में प्रस्तावित यूपी भवन की भूमि का भी निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार प्रात: को भी भगवान बदरीविशाल के दर्शन को आ सकते है।तत्पश्चात गंतव्य को प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777