पंजाब

सुनाम का जवान परमिंदर सिंह कारगिल में शहीद

पंजाब में सुनाम के नजदीकी गांव छाजली का जवान परमिंदर सिंह देश की सेवा करते हुए कारगिल में शहीद हो गया है। परमिंदर की पिछले साल दो अक्तूबर को शादी हुई थी।

गांव की सरपंच परमिंदर कौर के पति और समाज सेवी इंदरजीत सिंह बावा धालीवाल ने बताया कि समराव पत्ती का बेटा परमिंदर सिंह (25) सिख रेजीमेंट 31 पंजाब में कारगिल में देश की सेवा कर रहा था, जहां वह शहीद हो गया।

उन्होंने बताया कि शहीद परमिंदर सिंह के दूसरे भाई गुरपिंदर सिंह भी सेना में कार्यरत हैं और उनके पिता गुरजीत सिंह सेना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि परमिंदर सिंह 7 साल से सेना में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि शहीद जवान परमिंदर सिंह का पार्थिव शरीर शाम तक पहुंचने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777