लाइफस्टाइल

अनार के छिलके से पा सकते हैं दमकती त्वचा

शरीर में जब भी खून की कमी होती है तो डॉक्टर्स ज्यादा से ज्यादा अनार खाने की सलाह देते हैं। अनार खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है, साथ में इसमें कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जिनकी वजह से शरीर की कई परेशानियां दूर होती हैं।

अनार के सेवन से त्वचा के साथ-साथ बाल भी काफी मजबूत बन जाते हैं। अनार को सभी जगह छील कर ही खाया जाता है। जूस निकालते वक्त भी इसका छिलका उतार कर फेंक दिया जाता है। अगर आप भी अनार का छिलका ऐसे ही फेंक देते हैं तो ये लेख आपके लिए है।

आज के इस लेख में हम आपको खूबसूरत त्वचा के लिए अनार के छिलकों का इस्तेमाल करना बताएंगे। दरअसल, अनार के छिलके में प्रोटीन, मिनरल्स, पोटैशियम, कैल्शियम, फेनोलिक एसिड, फ्लेवेनोइड्स, टैनिन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ऐसे में आप इन छिलकों का इस्तेमाल करके दमकती हुई त्वचा पा सकते हैं।

पिंपल्स को करता है दूर
लगातार बढ़ते धूल और प्रदूषण की वजह से चेहरे पर पिंपल्स की समस्या तो जैसे बेहद आम हो गई है। ऐसे में आप अनार के छिलकों का इस्तेमाल करके इस समस्या से राहत पा सकते हैं।

पिंपल्स को दूर करने के लिए आपको सबसे पहले अनार के छिलकों को सुखा लेना है। इसके बाद इन सूखे हुए अनार के छिलकों को एक पैन में अच्छे से भून लें। छिलकों को भून कर ठंडा करें और मिक्सी में पीस लें। इस मिक्सचर में नींबू का रस या गुलाब जल डालकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। कुछ ही दिनों में आपको असर दिखने लगेगा।

डैंड्रफ से दिलाए राहत
अगर आप रूसी से काफी परेशान हैं तो इससे अनार के छिलके आपको राहत दिला सकते हैं। इसका इस्तेमाल आप आसानी से घर पर ही कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777