पंजाबफ्लैश न्यूज

भाषा बता रही कांग्रेस में है भारी निराशा – धनखड़

करनाल – भारतीय जनता पार्टी के मतदाताओं को राक्षस प्रवृत्ति का बताने संबंधी बयान देने वाले कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा बता रही कि कांग्रेस में भारी निराशा है। चुनाव में हार हो जाती है, लेकिन हार से इतना दुखी नहीं होना चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा कि जिन लोगों को सुरजेवाला राक्षस प्रवृत्ति का बता रहे हैं, उन्हीं ने चुनाव में उनके पिता को जिताया और उन्हें भी जिताया। यह जनता जनार्दन है। ऐसी शब्दावली का प्रयोग बता रहा है कि कांग्रेसी पार्टी भारी निराशा में आ चुकी है। कभी गाली दे रहे हैं तो कभी जनता जनार्दन में राक्षसी प्रवृत्ति देख रहे हैं। जनता तो ईश्वर का रूप है।

पन्ना सम्मेलन 60 विस पर पूर्ण
प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा कि भाजपा हरियाणा ने संकल्प लिया था कि अपने संगठन को गुजरात और मध्यप्रदेश की तर्ज पर पन्ने-पन्ने तक ले जाएंगे। आज मैं कह सकता हूं कि दो तिहाई कामयाबी मिल चुकी है, क्योंकि आज हम 90 में 60 विधानसभाओं में पन्ना सम्मेलन पूर्ण कर चुके हैं। आने वाले दिनों में इसे पूरा किया जाएगा। 2024 के चुनाव का जोरदार प्रचार अभियान पन्रा प्रमुखों की तैयारी के साथ चल रहा है।

नगर निकाय चुनाव के लिए संगठन तैयार
नगर निकाय चुनाव में देरी की बात पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीसी-ए के आरक्षण का कोटा पूरा हो गया है। अभी पांच नगर निकाय के चुनाव आने वाले हैं। संगठन के तौर पर हम पूरी तरह से तैयार हैं। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव में गठबंधन की बात पर उन्होंने कहा कि इस वक्त भारतीय जनता पार्टी 10 की 10 लोकसभा सीटों के लिए तैयारी कर रही है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777