मनोरंजन

सोया भाग्य जगाने के लिए काफी कारगर हैं पूजा के ये उपाय

हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की पूजा के लिए बहुत ही ज्यादा शुभ और फलदायी माना गया है. हिंदू मान्यता के अनुसार इस दिन की जाने वाली पूजा और उससे जुड़े उपाय जीवन के दुख-दुर्भाग्य को दूर करने और सुख-सौभाग्य को बढ़ाने वाले माने गये हैं।

यदि आपको लगता है कि आपके द्वारा की जाने वाली मेहनत का पूरा फल नहीं मिल रहा है या फिर लाख कोशिशों के बाद भी आपको वो उपलब्धि नहीं हासिल हो पा रही है, जिसके आप हकदार हैं तो आपको आज देवगुरु बृहस्पति और भगवान विष्णु की पूजा में नीचे दिये गये सरल उपाय जरूर करना चाहिए।

उपाय जो भरेगा खुशियों के रंग
हिंदू धार्मिक मान्यता और ज्योतिष के अनुसार जीवन में रंग का बहुत असर पड़ता है. ऐसे में जिस व्यक्ति को सुख-सौभाग्य की कामना हो उसे गुरुवार के दिन लाल, काले, नीले आदि रंग छोड़कर पीले रंग के कपड़े पहनने का प्रयास करना चाहिए। मान्यता है कि इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनने पर व्यक्ति पर बृहस्पति की पूरी कृपा बरसती है।

हल्दी का अचूक उपाय
हिंदू धर्म में हल्दी को बहुत ही ज्यादा पवित्र माना गया है. जिस हल्दी का प्रत्येक शुभ कार्य में प्रयोग किया जाता है, उसे यदि गुरुवार के दिन नहाने के पानी में डालकर स्नान किया जाए तो व्यक्ति का गुडलक काम करने लगता है. इस उपाय से उसकी कुंडली में देवगुरु शुभ फल देने लगते हैं।

केले की पूजा से चमकेगी किस्मत
मान्यता है कि यदि गुरुवार के दिन तन और मन से पवित्र होने के बाद कोई व्यक्ति विधि-विधान से केले के पेड़ की पूजा करता है तो उसके जीवन में आ रही सभी प्रकार की परेशानियां पलक झपकते दूर होती है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777