मनोरंजन

Silence के सीक्वल के साथ Manoj Bajpayee फिर पहनेंगे यूनिफॉर्म! शुरू हुई फिल्म की शूटिंग

मुंबई – भारत का सबसे बड़ा घरेलू वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म और बहुभाषी कहानीकार ZEE5 लगातार अपनी कंटेंट लाइब्रेरी को बढ़ाने की दौड़ में है। ताज: डिवाइडेड बाय ब्लड से लेकर सिर्फ एक बंदा काफी है और तरला तक, ZEE5 प्रसिद्ध कहानीकारों के साथ मिलकर मजबूत और शक्तिशाली कथाएँ तैयार कर रहा है।

ढेर सारे कंटेंट के बीच, मंच ने आज घोषणा की कि फिल्म ‘साइलेंस’ की दूसरी किस्त की शूटिंग शुरू हो गई है और जल्द ही इसका प्रीमियर ZEE5 पर होगा। अबान भरूचा देवहंस द्वारा निर्देशित और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता, मनोज बाजपेयी अभिनीत, यह फिल्म बेहद रोमांचकारी होगी।

ओटीटी मंच जी5 ने बुधवार को अभिनेता मनोज बाजपेयी की 2021 की थ्रिलर फिल्म साइलेंस के सीक्वल की घोषणा की। सीक्वल का निर्देशन अबन भरुचा दियोहान्स करेंगी, जिन्होंने पहले भाग का भी निर्देशन किया था।

फिल्म के निर्माताओं ने एक बयान में बताया कि फिल्म में बाजपेयी एसीपी अविनाश वर्मा के अपने किरदार को दोहराएंगे, जिसने अब फिल्म निर्माण में भी कदम रखा है। बयान के मुताबिक,फिल्क की पटकथा गहरे रहस्यों से लबरेज और अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव से भरी हुई है।

54 वर्षीय अभिनेता ने एक बयान में बताया, इस किरदार के लिए मुझे बहुत प्यार और सराहना मिली थी, जिससे मैं उत्साहित हूं और इसने मुझे इस नई फिल्म के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने के वास्ते प्रेरित किया। एक अभिनेता के रूप में मैं खुद के लिए चुनौतियां तलाशता हूं और नए व अलग-अलग किरदार ढूंढता हूं।

एसीपी अविनाश का किरदार भी ऐसा ही एक अद्भुत सफर है। उन्होंने बताया, मुझे पूरी उम्मीद है कि दर्शक इस मजेदार नई फिल्म का आनंद लेंगे क्योंकि यह फिल्म उन्हें रहस्य और कौतूहल की दुनिया में ले जाएगी। साइलेंस के सीक्वल में प्राची देसाई, साहिल वैद और वकार शेख भी दिखाई देंगे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777