कारोबार

उतार-चढ़ाव भरा रहा दिन, सेंसेक्स में गिरावट रही, निफ्टी हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ

मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में मिक्स्ड ट्रेंड देखने को मिला है. आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स तकरीबन फ्लैट बंद हुए हैं। Sensex 29.07 अंक यानी 0.044 फीसदी की गिरावट के साथ 66,355.71 अंक पर बंद, निफ्टी 8.25 अंक यानी 0.04 फीसदी की कमजोर के साथ 19,680.60 अंक के स्तर पर क्लोज हुआ।

आज के कारोबार में सेक्टर लेवल पर मिक्स्ड ट्रेंड रहा है. निफ्टी पर बैंक, आईटी, एफएमसीजी, रियल्टी इंडेक्‍स लाल निशान में बंद हुए हैं. जबकि फाइनेंशियल, ऑटो, मेटल, फार्मा इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं।

NIFTY के टॉप गेनर्स
NSE Nifty पर HINDALCO के शेयर 4.00 फीसदी के उछाल के साथ, JSWSTEEL में 3.14 फीसदी, TATASTEEL में 3.12 फीसदी, ULTRACEMCO में 2.20 फीसदी की NTPC में 2.09 में बढ़त देखने को मिल रही है।

NIFTY पर इन शेयरों में दिखी टूट
NSE Nifty पर ASIANPAINT में 4.20 फीसदी, ITC में 2.12 फीसदी, LT में 1.54 फीसदी, BRITANNIA में 1.47 फीसदी और KOTAKBANK में 1.35 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

भारतीय रुपया में बढ़त
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में भारतीय रुपया पिछले बंद के मुकाबले मामूली रूप से 0.03 पैसे बढ़कर होकर 81.87 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777