मनोरंजन

खत्म हुआ इंतजार, रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ के ऑडियो लॉन्च की तारीख आई सामने

पैन इंडिया स्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जेलर’ को लेकर काफी चर्चा में हैं. मेकर्स एक-एक करके फिल्म के गाने रिलीज कर फैंस के बीच बज बनाए हुए हैं. अब एक बार फिर से मेकर्स ने फिल्म की रिलीज से पहले फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज प्लान किया है. 10 अगस्त को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है. ऐसे में रिलीज से पहले फिल्म का एक बड़ा इवेंट होने वाला है।

दरअसल प्रोडक्शन हाउस सन पिक्चर्स ने ट्विटर पर ‘जेलर’ के ऑडियो लॉन्च की तारीख की अनाउंसमेंट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में रजनीकांत समेत फिल्म के सभी सितारे नजर आ रहे हैं. जैकी श्रॉफ भी वीडियो में देखे जा सकते हैं. वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है कि “इंतजार खत्म हुआ! 28 जुलाई को चेन्नई के नेहरू इंडोर स्टेडियम में जेलर के सितारों से सजे ऑडियो लॉन्च के लिए तैयार हो जाइए।

वीडियो में तमन्ना भाटिया और राम्या कृष्णन की झलक भी देखी जा सकती है. रजनीकांत की आखिरी फिल्म अन्नत्था के बाद फैंस ‘जेलर’ को लेकर काफी उत्साहित हैं. फिल्म में रजनीकांत एक जेलर के किरदार में नजर आने वाले हैं.

मिली जानकारी के अनुसार फिल्म की शूटिंग तीन जेल के अंदर की गई है. नेल्सन दिलीपकुमार ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया है। फिल्म की शूटिंग का काम पूरा हो चुका है. फिल्म पोस्ट प्रोडक्शन पर है. माना जा रहा है कि पोस्ट प्रोडक्शन का भी लगभग सारा काम पूरा किया जा चुका है।

बता दें, मेकर्स ने इससे पहले फिल्म का पहला गाना ‘कावला’ रिलीज कर चुके हैं. जिसमें तमन्ना भाटिया के ग्लैमरस अंदाज ने सभी का दिल जीत लिया. जिस तरह से तमन्ना ने इस गाने में डांस किया है हर कोई उनका मुरीद हो गया है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777