लाइफस्टाइल

चेहरे पर विटामिन सी को करती हैं अप्लाई, इन बातों का जरूर रखें ध्यान

चेहरे या स्किन की देखभाल के लिए मार्केट में महंगे से लेकर सस्ते यानी कई प्रोडक्ट्स मौजूद हैं। इनमें से एक प्रोडक्ट विटामिन सी भी है जो स्किन को ग्लोइंग बनाने और हेल्दी रखने का काम करता है।

विटामिन सी से बने अलग-अलग प्रोडक्ट आपको मिल जाएंगे पर इन्हें लगाने का सही तरीका क्या है ये बहुत कम लोग जानते हैं। क्या इसे दिन में दो बार स्किन पर अप्लाई करना चाहिए. इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आप विटामिन सी की चीजों को स्किन पर लगाते हैं तो किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

मॉर्निंग में अप्लाई करना
कई लोगों का मानना है कि विटामिन सी को मॉर्निंग में अप्लाई करने के कई फायदे हैं. इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स स्किन को प्रोटेक्शन देते हैं और धूप से बचाते हैं. ऐसे में स्किन ग्लो कर पाती है।

नाइट में अप्लाई करना
कुछ लोगों को मानना है कि विटामिन सी को नाइट में अप्लाई करना बेस्ट रहता है. क्योंकि इसमें मौजूद तत्व स्किन को सोते समय बेहतर तरीके से रिपेयर कर पाते हैं और कोलेजन का प्रोडक्शन भी बढ़ता है।

इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप इसे यूज करने वालों में नए हैं तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें. साथ ही फेस पर अप्लाई करते समय इसकी क्वांटिटी भी कम रखें।

प्रोडक्ट को लगाने से पहले उस पर लिखे सभी दिशा-निर्देशों को ठीक से पढ़ लें।

विटामिन सी का प्रोडक्ट इस्तेमाल करने से पहले डर्मेटोलॉजिस्ट से बात कर लें। साथ ही अपने स्किन टाइप का ध्यान भी रखें।

अगर आपको किसी भी तरह की परेशानी जैसे रेडनेस या खुजली हो तो भूल से भी इस तरह की चीजों को स्किन पर न लगाएं।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777