मनोरंजन

आलिया भट्ट की ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ का पहला पोस्टर रिलीज

आलिया भट्ट इन दिनों हर तरफ सुर्खियों में छाई हुई हैं। उनकी फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी जल्द रिलीज होने वाली हैं। इसके लिए आलिया रणवीर सिंह के साथ जमकर प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। हाल ही में इस फिल्म का गाना व्हाट झुमका भी रिलीज किया गया था।

जिसको फैंस ने खूब प्यार दिया है। आलिया हॉलीवुड में डेब्यू के लिए भी पूरी तरीके से तैयार हैं। उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन का ट्रेलर कुछ समय पहले रिलीज किया गया था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। अब मेकर्स ने इस फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया है।

नेगेटिव किरदार में नजर आएंगी आलिया
आलिया भट्ट नेटफ्लिक्स की फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन से हॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। गैल गैडोट और जेमी डोर्नन की फिल्म में आलिया अहम रोल में दिखेंगी। फिल्म का पहला लुक रिवील हो गया है। इस फिल्म में पहली बार आलिया भट्ट नेगेटिव किरदार में नजर आने वाली हैं।

फिल्म में वह हैकर का रोल निभा रही हैं, जो सभी बाधाओं को कंट्रोल करती है। इससे पहले हार्ट ऑफ स्टोन के ट्रेलर में एक्ट्रेस की झलक दिखी थी, जिसमें आलिया का किरदार दमदार लगा था। अब हॉलीवुड सितारों के बीच आलिया की उपस्थिति ने फैंस के बीच गजब का बज बना दिया है।

कब रिलीज होगी फिल्म
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने हार्ट ऑफ स्टोन से पहला पोस्टर साझा करते हुए लिखा, आलिया भट्ट हमारे दिलों को हैक करने आ रही हैं। ये फिल्म इंग्लिश, हिंदी, तमिल, तेलुगू में 11 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसके अलावा 28 जुलाई को एक्ट्रेस की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777