उत्तर प्रदेश

वृहद पौधरोपण अभियान-2023 में 35 करोड़ पौधे लगाए जाने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर प्रदेश के सभी ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों व सदस्यों, जिला पंचायत अध्यक्षों व सदस्यों, नगर पंचायत अध्यक्षों व सदस्यों, नगर पालिका परिषद के अध्यक्षों व सदस्यों, नगर निगम के महापौर व पार्षदगण और विधायकों व सांसदों के साथ वेबिनार के माध्यम से संवाद कर वृहद

पौधरोपण-2023 की तैयारियों की जानकारी ली और सभी को सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया। इस संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी को जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र में वृहद पौधरोपण की कार्ययोजना व तैयारियों के बारे में अवगत कराया और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय मनीषा ने प्राचीन काल से ही इस बात को माना है कि ‘धरती हमारी माता है, हम सब इसके पुत्र हैं’। इसके पीछे यह भाव है कि हम धरती की रक्षा करेंगे तो धरती माता भी हमारी रक्षा के लिए उसी तत्परता के साथ हमें तैयार करेंगी और स्वयं भी तैयार रहेंगी। हमारी परम्परा वृक्षों में देवदर्शन की है। यह प्रकृति प्रेम का ही प्रतीक है।

प्रदेश सरकार ने पर्यावरण संरक्षण के कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता में लेते हुए विगत छः वर्षांे में 135 करोड़ से अधिक पौधे रोपने का कार्य किया है। यह वृहद पौधरोपण का कार्य जनसहयोग से ही सम्भव हो सका है। यह संतोष की बात है कि, इनमें से 80 प्रतिशत पौधे वर्तमान में जीवित हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल के दशकों में हमनें पर्यावरणीय अवनयन के कारण प्राकृतिक आपदाओं में वृद्धि को देखा है। आज अतिवृष्टि, अनावृष्टि और तेज गर्मी जलवायु परिवर्तन के संकेत देती है। विगत वर्ष अक्टूबर माह में हम सभी ने असमय बाढ़ की स्थिति देखी थी, जो चिंताजनक थी। इस वर्ष हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड की बाढ़ विभीषिका भी हम सभी के सामने है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777