लाइफस्टाइल

कब पड़ेगी कामिका एकादशी, जानें किस मुहूर्त में कैसे करें पूजा एवं पारण

हिंदू धर्म में एकादशी का खास महत्व होता है। हिंदू पंचाग के मुताबिक एक महीने में 2 एकादशी पड़ती है। ऐसे में पूरे साल में कुल 24 एकादशी पड़ती है। जबकि अधिकमास में कुल 26 एकादशी तिथियां पड़ती है। फिलहाल चातुर्मास चल रहा है। जो भगवान विष्णु का 4 महीनों का योग निद्रा का समय है।

ऐसे में चातुर्मास में पड़ने वाली कामिका एकादशी का महत्व काफी ज्यादा है। मान्यता है कि जो भी कामिका एकादशी का व्रत करता है। उसके सभी पापों का नाश होता है और मोक्ष मिलता है। अभी भगवान शिव को समर्पित सावन मास भी जारी है ये सावन मास की पहली एकादशी है। इस बार कामिका एकादशी 13 जुलाई को है।

कामिका एकादशी तिथि 12 जुलाई शाम 5 बजकर 59 मिनट से 13 जुलाई गुरुवार को शाम 06 बजकर 24 तक रहेगी। ऐसे में कामिका एकादशी का व्रत 13 जुलाई को रखा जाएगा। इस एकादशी के सावन मास में पड़ने से शिव भक्तों के लिए इसका महत्व और भी बढ़ जाता है।

मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ भोलेनाथ की आराधना करने सभी मनोकामना पूर्ण होती है। माना जाता है कि जो भी इस दिन व्रत रखता है उसे अश्वमेध यज्ञ के समान फल मिलता है।

कामिका एकादशी व्रत की पूजा विधि
सबसे पहले सुबह उठकर स्नान करके साफ कपड़े पहनें. फिर पूरे घर में गंगाजल छिड़कें। इसके बाद एक लड़की की चौकी पर पीला कपड़ा बिछाएं और भगवान विष्णु की मूर्ति स्थापित करें। इसके बाद भगवान विष्णु को पंचामृत, फल, मेवा और मिठाई अर्पित करके

विधि विधान से पूजा करें और व्रत कथा पढें। पूजा के बाद परिवार के सदस्यों को प्रशाद देना ना भूलें। पूजा के दौरान ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का जाप भी करें।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777