मनोरंजन

Hollywood डेब्यू को लेकर उत्साहित है Alia Bhatt

बॉलीवुड की सुपरस्टार अभिनेत्री आलिया भट्ट नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ से अपना हॉलीवुड डेब्यू करने वाली है। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में नेटफ्लिक्स के टुडुम इवेंट में लॉन्च किया गया था।

ट्रेलर रिलीज होने के बाद साफ़ हो गया था कि आलिया फिल्म में विलेन का किरदार निभाती नजर आएँगी। गैल गैडोट और जेमी डोर्नन जैसे बेहतरीन हॉलीवुड कलाकारों के ओपोजिट अभिनेत्री को विलेन के तौर पर देखना यकीनन लाजबाब होने वाला है। इसलिए आलिया के हॉलीवुड डेब्यू के चर्चे जोरो-शोरो से हो रहे हैं।

‘हार्ट ऑफ स्टोन’ 11 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। और आलिया फिल्म का प्रचार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। हाल ही में, पूरी स्टारकास्ट के साथ एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने फिल्म में अपने अनुभव के बारे में बात की। इतना ही नहीं आलिया ने हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्मों के बीच काम करने के अंतर के बारे में भी खुलकर बातचीत की।

अभिनेत्री ने हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्मों में किसी तरह के अंतर होने के सवाल पर कहा, ‘वास्तव में नहीं, मुझे लगता है कि पूरी दुनिया में फिल्म का सेट एक जैसा है। यह वही लोग हैं, यह वही दृष्टि है, यह वही भावना है, यह वही इरादा है। यह सिर्फ इतना है कि भाषा अलग है, और अंततः, कहानी कहने का तरीका भी अलग है।’

आलिया भट्ट के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह हार्ट ऑफ स्टोन के अलावा बॉलीवुड फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आएँगी। इस फिल्म में वह अभिनेता रणवीर सिंह के साथ रोमांस करती दिखाई देने वाली है। फिल्म का टीजर और गाने एक-एक कर रिलीज हो रहे हैं। दर्शक फ़िलहाल इसके आधिकारिक ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। बता दें, ये फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777