मनोरंजन

रोम में Priyanka Chopra ने ढाया कहर, Nick Jonas के लिए नजरें हटाना हुआ मुश्किल

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जल्द ही अमेज़न प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ में नजर आने वाली हैं। इसी के प्रचार के लिए अभिनेत्री दुनियाभर का दौरा कर रही है। पिछले कुछ दिनों से प्रियंका ने अपने को-स्टार रिचर्ड मैडेन के साथ रोम में वेब सीरीज का प्रचार कर रही थी।

बीती रात उन्होंने रोम में ‘सिटाडेल’ के प्रीमियर इवेंट में शिरकत की। इस दौरान उनके पति और सिंगर निक जोनस भी उनके साथ मौजूद है। इस मौके की कुछ तस्वीरें अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। प्रियंका की इन तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर भूचाल आ गया है।

प्रियंका की खूबसूरती पर दिल हारे निक
प्रियंका चोपड़ा ने रोम में ‘सिटाडेल’ के प्रीमियर के लिए एक बड़ी ही सेक्सी ड्रेस का चुनाव किया था। अभिनेत्री ने ग्रीन कलर का एक डीप नैक गाउन पहना था। जिसके साथ उन्होंने एक बड़ा सा हरे रंग का श्रग केरी किया था। इस ऑउटफिट में प्रियंका कितना हॉट लग रही थी।

इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हर एक तस्वीर में उन पर से पति निक जोनस की नजरे नहीं हट रही थी। अभिनेत्री का हॉट लुक शहर में चर्चा का कारण बन गया है। 40 साल की उम्र में प्रियंका की खूबसूरती पर सोशल मीडिया यूजर्स फ़िदा हो गए हैं और जमकर अभिनेत्री के लुक्स की तारीफ़ कर रहे हैं।

लंबे समय के बाद बेटी से मिले निक और प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा सिटाडेल के प्रीमियर में बिजी हैं और निक जोनस एक अच्छे पति की तरफ अपनी पत्नी का हौसला बढ़ाने के लिए उनके कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। दोनों ने साथ में रोम में वेब सीरीज के प्रीमियर में भाग लिया और फिर सीधा घर के लिए रवाना हो गए।

घर पहुंचकर निक और प्रियंका अपनी नन्ही पारी मालती से मिले और उसे रोम से लाये हुए खिलौने दिए। इसकी तस्वीरें अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। तस्वीर में वह मालती को एक प्लेन वाला खिलौना देती नजर आ रही हैं और निक उनके बगल में खड़े हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777