मनोरंजन

नहीं रुकेगी गाड़ी… तीन दिनों में ‘पठान’ ने की बंपर कमाई, रच दिया इतिहास…

शाहरुख खान की पठान टिकट विंडो पर जबरदस्त परफॉर्म कर रही है। फिल्म को लोगों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। यही वजह है कि पठान लगातार रिकॉर्डतोड़ बिजनेस कर रही है। फिल्म में शाहरुख खान देश के दुश्मनों से लड़ते हुए नजर आए है। इस एक्शन पैक्ड फिल्म में शाहरुख खान का ऐसा अंदाज लोगों को पहली बार देखने को मिला है. बता दें कि फिल्म के दो दिनों के अंदर बंपर कमाई की है। हाल ही में ट्रेड एनालिस्ट ने फिल्म का लेटेस्ट कलेक्शन शेयर किया है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ऑफिशियल ट्विटर से ट्वीट कर फिल्म पठान के कुल कलेक्शन की जानकारी शेयर की है। उनका ट्वीट शेयर के साथ ही वायरल हो रहा है। उन्होंने फिल्म के तीन दिनों का बिजनेस शेयर करते हुए लिखा है कि पठान का ये ऐतिहासिक आंकड़ा है जो उसने दो दिनों क अंदर जोड़ लिया है।

फिल्म ने किया 123 करोड़ रुपए का कलेक्शन
ये आंकड़ा शायद आपको हैरान कर दे कि पठान ने तीन दिनों के अंदाज 123 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है। बता दें कि फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर ही 70 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर इतिहास रच दिया था। ये हिंदी वर्जन में पहली फिल्म है जिसने 70 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं, गणतंत्र दिवस के दिन फिल्म 68 करोड़ का कलेक्शन करने में सफल हुई। दिग्गजों के अनुमान के मुताबिक, फिल्म दो दिनों में आसानी से 100 करोड़ का आंकड़ा पार लेने वाली थी। जो पूरी तरह से सही साबित हुआ।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777