कारोबार

Air India Express का मस्कट जा रहा विमान तकनीकी खामी के बाद वापस लौटा

तिरुवनंतपुरम – तिरुवनंतपुरम से ओमान के मस्कट जा रहा, एअर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान कम्प्यूटर प्रणाली में तकनीकी खामी आने के कारण उड़ान भरने के तुरंत बाद सुरक्षित लौट आया।

केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम से सुबह साढ़े आठ बजे उड़ान भरने वाला विमान आईएक्स 549 सुबह नौ बजकर 17 मिनट पर यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लौट आया। विमान के एक पायलट ने तकनीकी खामी देखी थी।

एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक प्रवक्ता ने बताया, सभी 105 यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि एअरलाइन यात्रियों के लिए एक अन्य विमान की व्यवस्था करने की कोशिश कर रही है और उसके दोपहर एक बजे उड़ान भरने की संभावना है। उन्होंने बताया कि सभी यात्रियों की अच्छी तरह देखभाल की जा रही है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777