कारोबार

अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के बाद ट्विटर ब्लू शुरू करेगी ट्विटर – रिपोर्ट

फर्जी सूचनाओं के प्रसार के बारे में चिंताओं के बीच ट्विटर सत्यापन के बाद जारी किए जाने वाले बैज ‘ब्लू टिक’ के लिए हर महीने 7.99 डॉलर लेने की अपनी योजना को अमेरिका में मध्यावधि चुनावों तक टाल सकता है।

एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है। आठ नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव अमेरिकी संसद और अन्य महत्वपूर्ण गवर्नर पदों का नियंत्रण तय करेंगे।

‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने रविवार को बताया कि ‘ट्विटर अमेरिका में मंगलवार को मध्यावधि चुनाव तक सत्यापन के बाद जारी किए जाने वाले बैज ‘ब्लू टिक’ के लिए हर माह 7.99 डॉलर लेने की योजना को रोक सकती है।

सत्यापन बैज परियोजना पर काम कर रहे एक प्रबंधक ने कहा कि हमने मध्यावधि चुनाव के बाद इसे नौ नवंबर से शुरू करने का निर्णय लिया है।

 

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777