लाइफस्टाइल

सर्दियों में बच्चों को जरूर खिलाएं ये फल, इम्यूनिटी होगी स्ट्रॉन्ग

बच्चों को हेल्दी रखने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि उन्हें फलों का जूस पिलाने की जगह फल खिलाएं। खासकर बच्चों को सर्दियों में कुछ खास फल जरूर खिलाएं, जिससे कि उनके शरीर में किसी पोषक तत्वों की कमी न हो सके। सर्दियों में कुछ फल ऐसे हैं जिन्हें खाने से बच्चे न सिर्फ कई बीमारियों से बचे रहते हैं बल्कि उनकी ग्रोथ भी अच्छी होती है। आप बच्चों को फ्रूट यॉर्गट बनाकर भी दे सकते हैं। आप ब्रेकफास्ट में बच्चों के टिफिन में भी इसे पैक कर सकते हैं। आइए, जानते हैं कौन-कौन से फल आपको बच्चों को खिलाने चाहिए।

आवंला
आवंला भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। बालों, स्किन और आंखों के लिए फायदेमंद आंवला डाइजेशन सिस्टम को भी बेहतर बनाए रखने में कारगर है। आप आधा आवंला भी बच्चों को खिला सकते हैं।

आवंला
आवंला

गाजर
गाजर में बहुत कम कैलोरीज होती है। यह कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और प्रोटीन से भरपूरा होता है। बच्चों की आंखों की रोशनी सही रहती है इसलिए उन्हें किसी न किसी रूप में गाजर जरूर खिलाएं।

संंतरा
संतरा विटामिन-सी भरपूर होता है। इसे खाने से इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। विटामिन-सी के अलावा इसमें पोटेशियम और फोलेट की मात्रा भी बहुत ज्यादा होती है। बच्चों को संतरे बहुत पसंद भी होते हैं।

काले अंगूर
सर्दियों के मौसम में काले अंगूर मिलते हैं। यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। अंगूर भी संतरे की तरह विटामिन-सी से भरपूर होता है। बच्चों की दिल की सेहत के लिए भी यह बहुत फायदेमंद फल है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777