मनोरंजन

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के फैन्स के लिए आई अच्छी खबर

कुछ वक्त पहले तक सोशल मीडिया पर सिर्फ और सिर्फ फिल्म ‘पुष्पा’ (Pushpa) की धूम थी। पुष्पा के सॉन्ग्स और आइकॉनिक डांस स्टेप्स से लेकर जोरदार डायलॉग्स तक, सोशल मीडिया पर पुष्पा का क्रेज देखने को मिला था। अल्लू अर्जुन , रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल की फिल्म पुष्पा द राइज, जिस मोड़ पर जाकर खत्म हुई, उसने दर्शकों के बीच एक जोरदार एक्साइमेंट छोड़ दिया। सिनेमा लवर्स अब ‘पुष्पा- द रूल’ का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच पुष्पा 2 (Pushpa 2)के शूटिंग पर अपडेट आया है।

पुष्पा के लिए एक्साइटिड फैन्स
अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 मुहूर्त की घोषणा पर बहुत सारी सूर्खियां बटोरने के बाद, नेटिज़न्स अब यह जानने के लिए उत्साहित थे कि सुपरस्टार इसकी शूटिंग कब शुरू करेंगे। दर्शकों के बीच दीवानगी इस कदर थी कि सोशल मीडिया पर कई गाने, सीन और मोनोलॉग ट्रेंड करने लगे। बच्चे पुष्पा के सामी सामी और श्रीवल्ली पर दोबारा डांस करना चाहते थे। और टीनएजर्स ने अल्लू की चाल और शैली को अपनाया। अपने चरम पर उत्साह के साथ, सीक्वल की घोषणा एक धमाके की तरह हुई।

अक्टूबर मिडिल में शुरू होगी शूटिंग
अब सूत्रों के मुताबिक अल्लू अर्जुन जल्द ही दूसरे पार्ट की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। अंदरूनी सूत्र का कहना है, “अल्लू अर्जुन अक्टूबर के मध्य में पुष्पा 2 की शूटिंग शुरू करेंगे और उनका नया रूप जल्द ही सामने आएगा। स्टार इसके लिए क्लास ले रहे है और पुष्पा 2 की तैयारी कर रहे है। खैर, हम नहीं जानते कि यह कितना सच है। लेकिन अगर अल्लू अर्जुन पुष्पा 2 की शूटिंग शुरू करते हैं। तो देश इसे एक त्योहार की तरह मनाएगा। उनका नया लुक एक नया अंदाज होगा और देशवासी फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार करेंगे।

पुष्पा 2 का है इंतजार
गौरतलब है कि आज अल्लू अर्जुन, ग्लोबल आइकन हैं। एक ओर जहां अल्लू अर्जुन अपनी दमदार अदाकारी और जोरदार डांस मूव्स से सभी का दिल जीत लेते हैं तो वहीं रश्मिका मंदाना की सुपर क्रेजी फैन फॉलोइंग भी उनको बार बार देखना पसंद करती है। इसके अलावा फहाज फासिल ने अपने लिए अपनी दम पर एक अलग और बड़ा मुकाम बनाया है। फिल्म में भी सभी किरदार ऐसे मोड़ पर रुके हैं। जिसके बाद कहानी में कुछ भी हो सकता है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777